सरकार कितनी भी योजनाएं शुरू कर ले, बिना जन भागीदारी से कोई भी योजना अपने सही मुकाम पर नहीं पहुंच सकती. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने देश की जनता से यही उम्मीद करते हैं कि वो ज्यादा से ज्यादा सरकार की प्रगतीशील योजनाओं में अपना योगदान दें. यही वजह है कि मैसूर के रहने वाले आकाश जैन मोदी के उम्मीदों पर खरे उतरे हैं. इसलिए शायद मोदी उन्हें ट्विटर पर फॉलो करते हैं.
दरअसल आकश जैन अपनी बहन की शादी कर रहे हैं. उन्होंने शादी के कार्ड पर स्वच्छ भारत अभियान का लोगो लगाया है. आकाश ने शादी के कार्ड की तस्वीरें ट्विटर पर ट्वीट करके पीएम मोदी को टैग किया था. इसके बाद पीएम मोदी ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक करने की आकाश की इस पहल को अपने पेज से रीट्वीट किया है.
Comments
Post a Comment