1.65 करोड़ की कार को ले डूबा 63 रुपए का पेट्रोल, पलभर में बर्बाद हो गई MLA की लक्जरी कार

अगर आप गाड़ियों के बारे में जानते हैं तो आपको ये भी पता होगा कि कुछ गाड़ियों में डीजल तो कुछ में पेट्रोल का प्रयोग किया जाता है. लेकिन कर्नाटक के एक विधायक द्वारा खरीदी गई एक नई लक्जरी कार जिसकी कीमत 1.50 करोड़ से भी ज्यादा है, उसमें गलत ईंधन भरने की वजह से वो फिलहाल वापस मरम्मत होने चली गई.

पेट्रोल की कीमत हमेशा ही डीजल से ज़्यादा होती है. कर्नाटक में पेट्रोल की कीमत करीब 76 रुपये है और डीज़ल 63 रुपये है. लेकिन मंगलूरु के विधायक मोहिउद्दीन बावा को डीजल काफी महंगा पड़ गया. दरअसल, उनकी कार पेट्रोल पर चलती है, लेकिन गलती से डीजल भर दिया गया, जिससे गाड़ी का इंजन बैठ गया.

आपको जानकर हैरानी होगी गाड़ी करीब 1.65 करोड़ में खरीदी गई है, Volvo XC90 T9 लग्जरी कारों में गिनी जाती है. मोहिउद्दीन बावा कई सारी माइनिंग कंपनियों के मालिक हैं, ये कार बावा ने अपने लिए नहीं बल्कि अपने बेटे के लिए खरीदी लेकिन पेट्रोल पंप पर गलत ईंधन भरने के बाद ये कार वहीं बंद पड़ गई. 

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बावा ने कहा कि, ‘मैं उस वक्त बेंगलुरु में विधानसभा सत्र में था और मेरे बेटे ने नई कार को ईंधन स्टेशन में लेकर गया था, मेरे बेटे ने उसे पेट्रोल ही ड़ालने को कहा था लेकिन शायद कर्मचारी ने ध्यान से नहीं सुना और डीजल भर दिया. हालांकि, मंत्री जी ने पूरे मामले पर नरम रुख करते हुए कहा कि, गलती इंसान से ही होती है, हम इंसान की मशीनों से ज्यादा इज्जत करते हैं, वहीं कर्मचारी ने भी मांफी मांग ली.



Comments