गुरदासपुर में 11 घंटे बाद खत्म हुई मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने मार गिराए तीनों आतंकी

लगभग 11 घंटे बाद पंजाब के गुरदासपुर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई. गृह मंत्रालय ने इस हमले में 3 नागरिकों और 5 पुलिसकर्मियों के शहीद होने की पुष्टि की है, जबकि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी ढेर हो गए. पहले खबर आई थी कि एक आतंकी जिंदा पकड़ा गया, फिर पता चला कि जिसे आतंकी समझा गया, वो होमगार्ड का जवान है.

पाकिस्तान से आए आतंकियों ने सोमवार सुबह से पंजाब के गुरदासपुर में कोहराम मचा दिया. बीते 20 साल में इलाके में सबसे बड़ा हमला करते हुए आतंकियों ने अभी तक 8 पुलिसकर्मी सहित 13 लोगों को मार दिया. पुलिस सेना, पंजाब पुलिस, NSG, SSG के साथ ही जम्मू-कश्मीर SWAT के 300 से अध‍िक जवान आतंकियों के खि‍लाफ मोर्चा संभाला. पंजाब के काउंटर-इंटेलिजेंस आईजी ने बताया है कि ये आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के हैं. 

पाकिस्तान की सीमा से महज 10-20 किलोमीटर दूर गुरदासपुर के दीनानगर थाने के निकट एक खाल पड़े मकान में आतंकियों ने कब्जा जमा लिया था. हमले में गुरदासपुर के SP डिटेक्टि‍व बलजीत सिंह शहीद हो गए. PAK से आए आतंकियों ने सुबह सबसे पहले जम्मू जा रही बस को निशाना बनाया और फिर दीनानगर पुलिस थाने में घुस गए.

Comments