शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की गिरावट

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की गिरावट
बाजार में अचानक गिरावट गहरा गई है। सेंसेक्स 400 अंक और निफ्टी 125 अंक टूट चुका है। एनएसई के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट है। बैंक, मेटल और एनर्जी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। मार्केट एक्सपर्ट कहते है कि वित्त मंत्रालय में सीबीआई छापे की खबरों से बाजार में गिरावट आई है। लेकिन निवेशकों को इससे घबराना नहीं चाहिए।
बाजार में कारोबार के इस दौरान जेएसपीएल, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, गेल, बजाज ऑटो, गेल और एलएंडटी जैसे दिग्गज शेयरों में 2.6-1.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि एचडीएफसी, पीएनबी, आईडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, ल्यूपिन और एनटीपीसी जैसे दिग्गज शेयरों में 1.3-0.4 फीसदी की मजबूती आई है।
मिडकैप शेयरों में रेस्पोंसिव इंडस्ट्रीज, जयप्रकाश एसोसिएट्स, प्रिज्म सीमेंट, स्पाइसजेट और टीवी18 सबसे ज्यादा 5.5-2.7 फीसदी तक टूटे हैं। स्मॉलकैप शेयरों में नॉर्थ ईस्टर्न, सिगनेट इंडस्ट्रीज, सागर सीमेंट, पीएफएल इंफोटेक और केसोराम सबसे ज्यादा 9.5-4.4 फीसदी तक कमजोर हुए हैं।,
क्या कहते है बाजार के विशेषज्ञ
  • ईस्टर्न फाइनेंशियर्स के रिसर्च हेड राजेश अग्रवाल का कहना है कि अगर एफडीआई इंश्योरेंस को मंजूरी मिलना ट्रिगर होगा। इस सेक्टर में खरीदारी के मौके काफी ज्यादा है और इस सेक्टर के सभी शेयरों में अच्छी खासी बढ़त देखने को मिल रही है। मैक्स इंडिया, कोटक और बजाज फिनसर्व खरीद की सूचि में शामिल होंगे इनमें मौजूदा स्तरों से भी निवेश किया जा सकता है। वहीं सुंदरम फाइनेंस, रिलायंस कैपिटल में भी थोड़ासा इंतजार करके दांव लगाया जा सकता है।
  • शर्मिलाजोशी डॉटकॉम की शर्मिला जोशी का कहना है कि फेड बैठक तक बाजार एक रेंज में रहेंगे और अगले हफ्ते फेड बैठक में ब्याज दरों पर क्या फैसला होता है इस अहम इवेंट पर बाजार की चाल निर्भर करेगी। इसके अलावा बाजार के लिए घरेलू ट्रिगर भी काफी अहम होंगे। शर्मिला जोशी के मुताबिक टेलीकॉम शेयरों में इन स्तरों पर खरीदारी करना थोड़ा रिस्की हो सकता है। टेलीकॉम शेयरों में ज्यादा तेजी की उम्मीद नहीं है। रिलायंस कैपिटल की बात करें तो ये शेयर मौजूदा भाव से नए ऊपरी स्तर छूते नजर आ सकता है। इंश्योरेंस बिल पास होने पर सभी शेयरों में अच्छा मूमेंटम देखने को मिलेगा।
  • बाजार के जानकार वी के नेगी का मानना है कि बाजार में बढ़त के साथ कारोबार हो सकता है। क्योंकि बीते सत्र में बाजार में खरीददारी बढ़ी है। साथ ही महंगाई दर और आईआईपी आंकड़े भी अनुमान के मुताबिक रहे है। साथ ही विदेशी संकेत भी बुल के हित में लग रहे है। आज निफ्टी 8740 से 8840 के स्तर पर कारोबार कर सकती है।
  • बाजार के तकनीकि जानकार संदीप जैन का मानना है कि आज के सत्र में निफ्टी 8700 से 8850 के दायरे में कारोबार कर सकती है। क्योंकि बीते सत्र में खरीददारी बढ़ी है और विदेशी संकेत ठीक होने से बढ़त से साथ कारोबार हो सकता है।
बाजार का प्रदर्शन

इंडेक्स (11:55 AM)बढ़त/गिरावटस्तर
सेंसेक्स-1.00%28,641
निफ्टी-1.00%8,689
मिडकैप-0.33%13,289
स्मॉलकैप-0.41%5,769
बैंक निफ्टी-1.17%18,917
FMCG-1.34%20,825
रियल्टी-1.14%225.15
आईटी-0.80%12,336

निफ्टी को सहारा देने वाले शेयर

शेयरबढ़त
पीएनबी1.00%
कोल इंडिया0.56%
एशियन पेंट्स0.78%
ओएनजीसी0.50%
एनटीपीसी0.50%

निफ्टी पर दबाव डालने वाले शेयर

शेयरगिरावट
जिंदल स्टील एंड पावर-3.10%
एक्सिस बैंक-2.73%
बजाज ऑटो-2.36%
सन फार्मा-2.12%
एचसीएल टेक








-1.92%









Comments